Loading...

नगर निगम की टीमों ने दो स्थानों पर जमीन कराई मुक्त

Gargachary Times 4 August 2025, 21:16 98 views
Mathura
नगर निगम की टीमों ने दो स्थानों पर जमीन कराई मुक्त
मथुरा। नगर निगम के बाहरी हिस्सों में नगर निगम की जमीन पर बडे पैमाने पर अभी भी अवैध कब्जे हैं। ये क्षेत्र पहले ग्राम पंचायत के अधीन आता थे। नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद ये नगर निगम का हिस्सा बन गये। ग्राम पंचायत रहते समय बडी संख्या में लोगों ने ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे कर लिये थे। अब यह सरकारी जमीन नगर निगम की हो गई है। दूसरी ओर जमीनों की कीमत में विगत वर्षों में उछाला आया है। नगर निगम लगातार ऐसी जमीनों को चिन्हित करने और कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाए हुए है। वृंदावन, इस्कॉन गौशाला के पास खसरा संख्या 48 पर लगभग 100 वर्ग मीटर भूमि पर बना अवैध बाउंड्री वॉल जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया। वहीं नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान के अंतर्गत इसापुर बांगर में 1.2 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। बंजर भूमि पर फसल उगाकर किया गया अतिक्रमण हटाकर निगम स्वामित्व का बोर्ड स्थापित किया गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी एवं ईटीएफ प्रभारी कर्नल आरके सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई सम्पन्न। अवैध कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी दी गई है। खिलाफ सख़्त कदम जारी।
Follow Samachar24