Loading...

नदीगांव ब्लॉक के ग्राम अवधपुरी (महेशपुरा) में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Gargachary Times 20 January 2026, 19:27 104 views
Jalaun
नदीगांव ब्लॉक के ग्राम अवधपुरी (महेशपुरा) में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
जालौन जनपद के नदीगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अवधपुरी (महेशपुरा) में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो मिहोनी माता मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। इस पावन अवसर पर मिहोनी माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 पुरुषोत्तम दास जी महाराज एवं कथा के बाल व्यास शास्त्री प्रांशी बघेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कलश यात्रा में ढोल-नगाड़ों व डीजे की भक्तिमय धुनों पर ग्रामवासी झूमते नजर आए। श्री राधा-कृष्ण की सजीव झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कथा के परीक्षित रंजीत पाल ने अपने सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण धारण कर यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बबली पाल सहित ग्राम की सैकड़ों माताओं-बहनों ने अपने-अपने सिर पर कलश रखकर भागवत भगवान की भक्ति का भावपूर्ण प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बाबूराम पाल, अखिल भारतीय पाल महासभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन पाल, पूर्व प्रधान महेशपुरा प्रहलाद पाल, मलखान पाल अटा, मन्नूलाल पाल इमिलिया, रोशन पाल, कृष्णापाल सिंह चमरऊआ, पंचम अलवेला बुढेरा सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से ग्राम में धर्म, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
Follow Samachar24