Loading...

रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों से फिसलकर गिरे व्यक्ति की हुई मौत

Gargachary Times 20 January 2026, 19:28 105 views
Jalaun
रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों से फिसलकर गिरे व्यक्ति की हुई मौत
कोंच(जालौन)बीती रात्रि रेल से सफर कर रहा व्यक्ति एट स्टेशन पर उतर गया और स्टेशन की सीढियां उतरते समय यात्री का पैर फिसल गया जिससे वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एट रेलवे स्टेशन मास्टर पृथ्वीराज सिंह पुत्र जगराम सिंह ने बताया कि प्लेट फार्म नम्बर 4 की सीढ़ियों से एक व्यक्ति गिर गया है और वह गम्भीर हालत में पड़ा हुआ है जिसकी सूचना मोठ आर पी एफ को देते हुए उसे एम्बुलेंस द्वारा सी एस सी कोंच के लिए भिजवाया गया जहाँ पर डॉक्टर आर के गौर ने घायल युबक को देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया वहीं मोठ आर पी एफ में सेवारत कांस्टेविल परशुराम ने जब मृतक की जेबों की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड और एक कीपैड मोवाइल बरामद हुआ आधार कार्ड के आधार पर मृतक बाबूदीन मियां पुत्र दुला मियां वार्ड नम्बर 3 लालगढ़ पश्चिमी चंपारण विहार पिन 845438 उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में पहचान हुई वहीं पुलिस ने सुकत मियां पुत्र बाबूदीन मियां निबासी लालगढ़ वार्ड नम्बर 3 पुलिस स्टेशन मुफाशील दतिया जिला पश्चिमी चंपारण विहार को मृतक की सूचना दी है और उक्त हादसे की जांच में जुट गई है।
Follow Samachar24