Loading...

मथुरा कलेक्ट्रेट का मंडलायुक्त ने किया वार्षिक निरीक्षण

Gargachary Times 20 January 2026, 19:44 179 views
Mathura
मथुरा कलेक्ट्रेट का मंडलायुक्त ने किया वार्षिक निरीक्षण
आगरा मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह मंगलवार को मथुरा पहुंचे, इस दौरान उन्होंने मथुरा के बरसाना में आगामी होली पर्व को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की, और होली पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बरसाना बैठक के बाद मंडलायुक्त मथुरा कलेक्ट्रेट पहुंचे, इस दौरान कलेक्ट्रेट पर मौजूद अधिकारियों ने उनका स्वागत सम्मान किया, मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया, इस दौरान सभी पटलों की फाइलों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बारे में जानकारी देते हुए मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं बेहतरीन पाई गई हैं, इन्हें और बेहतरीन बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। वही आगरा मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह और जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान अपर आयुक्त स्नेह लता, मथुरा जिलाअधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाअधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिला अधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Follow Samachar24