प्राचीन महादेव मंदिर के प्रांगण में चल रहे सौंदर्यीकरण और जीर्णाेद्धा
Gargachary Times
20 January 2026, 19:46
145 views
Firozabad
जिलाधिकारी जसराना के टीकतपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर के प्रांगण में चल रहे सौंदर्यीकरण और जीर्णाेद्धार के कार्यों का निरीक्षण करने गए, उन्होने यहां पर कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता को परखा, साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र महत्वपूर्ण साबित होगा, उन्होंने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और दर्शनार्थियों के लिए आवागमन के रास्तों को और सुदृढ़ीय बनाने पर जोर दिया, निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहें।