डीएम रमेश रंजन ने तहसील जसराना का किया औचक निरीक्षण
Gargachary Times
20 January 2026, 19:47
513 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने तहसील जसराना का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न पटलों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और राजस्व कार्याे की समीक्षा की, निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक कार्यों में शिथिलता और वित्तीय लक्ष्यों के अपूर्णतः पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया, निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने प्रत्येक पटल पर जाकर राजस्व अभिलेख और पत्रावलियों की जांच की और अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए, ई-परवाना नवीस अनुभाग की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम है, जिलाधिकारी ने कम वसूली पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कार्मिकों को चेतावनी दी, यदि निर्धारित समय मंे सुधार नहीं हुआ, तो कठोर कार्यवाही की जाएगी, मत्स्य पालन आवंटन के कार्यों की समीक्षा करते हुए इसकी प्रक्रिया और गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया और यहां पर कार्यरत दो रजिस्ट्रार-कानूनगो, सुशील कुमार व नेत्रपाल सिंह को चार्जशीट देने की बात कही, उन्होंने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला को निर्देशित किया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था हो, इसके लिए अलग-अलग केबिनों का निर्माण यहां कराया जाए, अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जनता की समस्याओं और समाधान का राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति शासन की प्राथमिकता है।