Loading...

फिरोजाबाद पुलिस कार्यालय में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र व यातायात लाइन्स का लोकार्पण

Gargachary Times 20 January 2026, 20:53 168 views
Firozabad
फिरोजाबाद पुलिस कार्यालय में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र व यातायात लाइन्स का लोकार्पण
फिरोजाबाद पुलिस कार्यालय में आज 20 जनवरी 2026 को नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र एवं यातायात लाइन्स का लोकार्पण किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन श्रीमती अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों का समाधान संवाद, समझौते और काउंसलिंग के माध्यम से करना है। यहां पति-पत्नी व परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद, घरेलू हिंसा, दहेज, सास-बहू विवाद, भरण-पोषण जैसे मामलों में परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार को टूटने से बचाना तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना इस केंद्र की प्राथमिकता है। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निष्पक्ष वातावरण में काउंसलिंग कराई जाती है, जिससे विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके।
Follow Samachar24