Loading...

फिरोजाबाद में नवनिर्मित आदर्श थाना दक्षिण का वर्चुअल लोकार्पण, पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

Gargachary Times 20 January 2026, 20:53 157 views
Firozabad
फिरोजाबाद में नवनिर्मित आदर्श थाना दक्षिण का वर्चुअल लोकार्पण, पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
फिरोजाबाद में आज 20 जनवरी 2026 को नवनिर्मित आदर्श थाना दक्षिण का भव्य लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसकर्मियों को आधुनिक एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह थाना विशेष योजना के तहत निर्मित किया गया है। सदर विधायक मनीष असीजा के सहयोग से बने इस आदर्श थाना का वर्चुअल लोकार्पण पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा पुलिस मुख्यालय लखनऊ स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग से किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित मौजूद रहे। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनिर्मित थाना भवन का भौतिक निरीक्षण किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, महिला एवं पुरुष बैरक, व्यायामशाला, क्रेच रूम, सभागार, भोजनालय सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यह आदर्श थाना जनपद में बेहतर, सुरक्षित और प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Follow Samachar24