Loading...

यातायात माह को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा फिरोजाबाद के छात्र एवं छात्राओं ने जागरूकता

Gargachary Times 20 January 2026, 20:59 148 views
Agra
यातायात माह को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना  श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा फिरोजाबाद के छात्र एवं छात्राओं  ने जागरूकता
आज यातायात माह को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा फिरोजाबाद के छात्र एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर यातायात नियमों के पालन करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यातायात सुरक्षा के तहत रैली के माध्यम से, व लोगो को पुष्प भेंट करते हुए यातायात के नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर सन्देश दिया। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने,चार पहिया चालकों को सीट वैल्ट लगाने, नियमानुसार वाहनों में सवारियों को बैठाना आदि महत्वपूर्ण यातायत जानकारी आमजन को देते हुये नारों के द्वारा बताया कि "यातायात नियमों को मत समझो लगाम, होते हैं जीवन रक्षा के पैगाम। " "नियंत्रित गति में वाहन चलायें,जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभायें"। कार्यक्रम प्रभारी एदल सिंह ने सभी स्वयंसेवकों से कहा कि वे अधिक से अधिक यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करें, एवं उन्हें नियमों का पालन करने के लिए आग्रह करे इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद सुरेश कुमार पूनम ठाकरे जयललिता ज्योति पचौरी संजय कुमार मुस्कान गोस्वामी रेणु कुमारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24