पूजा चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल लीडरशिप में किया प्रतिभाग
Gargachary Times
21 January 2026, 20:25
30 views
Mathura
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लैनिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सक्सेसफुल स्कूल लीडरशिप पर एक तीन दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल नई दिल्ली पर आयोजित की गयी। इस कांफ्रेंस में देशभर से चयनित 59 स्कूल लीडर्स को उनके विद्यालय व कार्य क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार व सकारात्मक बदलाव के आधार पर चयनित किया गया। इस प्रतिष्ठित कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश से अन्य तीन साथियों के साथ विकास खण्ड राया के प्राथमिक विद्यालय राया से अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधान अध्यापिका श्रीमती पूजा चौधरी का चयन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती पूजा चौधरी ने अपने कार्य क्षेत्र में किए जा रहे शैक्षिक बदलाव व उनके प्रभावों पर आधारित प्रस्तुतीकरण दिया। पूजा चौधरी द्वारा किए जा रहे प्रयासों को इस प्रतिष्ठित आयोजन में सराहते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । जिसको लेकर रविकुमार श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है।