कांग्रेस के जोनल कोऑर्डिनेटर ने पार्टी पदाधिकारियों की सक्रियता को परखा
Gargachary Times
4 August 2025, 21:18
81 views
Mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा की मासिक समीक्षा बैठक सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने समीक्षा बैठक में मथुरा जनपद के सभी दसों ब्लॉक के अध्यक्षों एवं प्रभारी की बैठक में उनसे संगठन की रिपोर्ट जानी और जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियो ंसे संगठन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि पार्टी द्वारा विषम परिस्थितियों के बाद भी जनपद में संगठन को मजबूती के साथ न्याय पंचायत स्तर से लेकर बूथ लेवल तक खड़ा किया गया है। मथुरा जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और ब्लॉक प्रभारी की नियुक्ति की जा चुकी है पार्टी द्वारा न्याय पंचायत स्तर से लेकर बूथ कमेटी तक संगठन सृजन निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिला कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा एवं फ्रंटल कोऑर्डिनेटर राकेश भाटी ने समीक्षा बैठक में कहा ने विचार व्यक्त किए। समीक्षा बैठक में कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोकदल से नीरज चौधरी चाचा और अर्नव चौधरी, डॉ.अवधेश चौधरी ने साथियों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उनका कांग्रेस पटका पहना कर स्वागत किया। इसका संचालन मनोज गौड़ ने किया। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरवीर पुंडीर, लता चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी, राजकुमार तिवारी, धीरू पंडित, मनोज कुमार, हरदेव सिंह, सुरेश सिंह, त्रिनेत्र भारद्वाज, पवन कटरा, अप्रतिम सक्सेना आदि थे।