Loading...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

Gargachary Times 21 January 2026, 20:28 145 views
Firozabad
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा फिरोजाबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बड़े हर्ष उल्लास से किया गया श्री कालीचरण प्रधान जी सलेमपुर ने फीता काटकर समाजसेवी श्री प्रेमपाल सिंह जी ने स्वामी विवेकानंद सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया व प्रबंधक भुवनेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया प्रधानाचार्य ने बच्चों को राष्ट्र की सेवा के प्रति जागरुक किया एवं स्वच्छता के बारे में बताया कि हम अपने आसपास सफाई रखें जिससे गंदगी ना हो और हम लोग रोग मुक्त रहें हैं छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान सरस्वती वंदना व लक्ष्य गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाएं उसके बाद स्वयंसेवकों ने अपने विद्यालय परिसर की साफ सफाई एवं अपने रहने के स्थान की साफ सफाई की गई कार्यक्रम अधिकारी श्री एडल सिंह ने अधिकृत गांव के बारे में जानकारी दी गई इस बार ग्राम नगला डाक का अधिकृत किया गया है जिसमें 7 दिन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे इस अवसर पर श्री सुखबीर सिंह रामेश्वर ज्योति पचौरी रेनू संजय कुमार जयललिता मुस्कान तकुल शर्मा आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे
Follow Samachar24