Loading...

अश्लील वीडियो बनाकर,वायरल करने की धमकी देकर, पैसों की मांग करने वाले गैंग का भंडाफोड़,तीन गिरफ्तार

Gargachary Times 21 January 2026, 20:30 27 views
Mathura
अश्लील वीडियो बनाकर,वायरल करने की धमकी देकर, पैसों की मांग करने वाले गैंग का भंडाफोड़,तीन गिरफ्तार
वृंदावन - कोतवाली पुलिस ने महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। यहां बताते चले कि इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल अश्लील वीडियो धार्मिक नगरी की फिजा को शर्मशार किए हुए है। जिसे लेकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ था। बुधवार को कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने सफलता हासिल करते हुए महिला की अश्लील वीडियो बनाने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता व उसके परिजनो से पैसों की मांग करने वाली टीम के तीन अभियुक्तों को मोक्षधाम के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिनके कब्जे से विडियो वायरल करने वाला मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम प्रिंस ठाकुर, राहुल व पवन बताए है। जिन्हें आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय, अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक अभय शर्मा, उप निरीक्षक विकास शर्मा, हैड कास्टेबल जिनेंद्र सिंह, हैड कास्टेबल रितेश कुमार, कास्टेबल नितिन कुमार, कास्टेबल विजय शर्मा, कास्टेबल सुनील कुमार,कास्टेबल विकास कुमार आदि शामिल रहे।
Follow Samachar24