Loading...

श्री बाबू लाल महाविद्यालय में परीक्षा देने उमड़ा विद्यार्थियों का हुज़ूम, 3893 विद्यार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा

Gargachary Times 21 January 2026, 20:32 106 views
Mathura
श्री बाबू लाल महाविद्यालय में परीक्षा देने उमड़ा विद्यार्थियों का हुज़ूम, 3893 विद्यार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा
कस्बा गोवर्धन स्थित श्री बाबू लाल महाविद्यालय में उड़ान महोत्सव का आयोजन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के साथ शुरू हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कई प्रदेशों के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। सामान्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 3893 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम 24 जनवरी को आयोजित होने वाले समापन समारोह में घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में लगभग 132 इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी परीक्षा से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। दीप प्रज्ज्वलन में श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा,श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ,उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉक्टर कृष्ण मुरारी कुशवाह, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ राज कपूर वर्मा, डॉ धीरज कौशिक, डॉ आशीष सिंह एवं विभिन्न इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पधारे सभी शिक्षा मनीसियों का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह देकर निदेशक एडवोकेट नंद किशोर शर्मा ने कहा कि शिक्षा के लिए समर्पित इन सभी प्रबुद्ध जनों एवं शिक्षा मनीषीयों का हम हृदय से आभार करते हैं और आशा करते हैं की शिक्षा की यह ज्योति लगातार इसी प्रकार जगमगाती रहेगी। विभिन्न इंटर कॉलेज से मुख्य रूप से हरप्रसाद जोशी, अमरचंद सैनी, विमल शर्मा, रमन कुमार,रीना कुंतल, सुनीता शर्मा,रोहन सिंह, रुचि शर्मा, मिथिलेश कुमारी, राहुल सोनी, रेखा शर्मा, सुनीता कुमारी, जतिन सोनी, महेश यादव, निरॊती सिंह राजपूत, महेंद्र यादव, हरेंद्र सिंह, जीतपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह से डॉ धर्मराज,डॉ जसवीर सिंह, डॉ शुभेन्द्र विष्णु गौतम, डॉ रेखा शर्मा, डॉ मुक्ति दुहन, डॉ प्रतिभा सिंह,डॉ राहुल सोरोत, डॉ चंद्रशेखर, डॉ गंगा,डॉ उमा कुमारी,डॉ अनूप कुमार अग्रवाल, डॉ यशपाल धनगर, डॉ राजकुमार गुप्ता,डॉ नवीन पाल,पीटीआई मोनू चौधरी,राहुल शर्मा,जितेंद्र अग्रवाल, शुभम महेश्वरी,मनीष शर्मा,भागवत राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Follow Samachar24