युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संस्थान सहायक सिद्ध होगा : देवी सिंह
Gargachary Times
21 January 2026, 20:33
237 views
Mathura
मथुरा। पाली खेड़ा गांव में आज कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के प्रतिनिधि देवी सिंह और उनके सुपुत्र पार्थ चौधरी ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा पाली खेड़ा गांव के जितेन्द्र सिंह, नरेन्द्र कुमार यतेन्द्र कुमार द्वारा संचालित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संस्थान क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से खोला गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में संस्थान सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष के सुपुत्र पार्थ चौधरी ने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयां स्थापित करेगा। शुभारंभ के अवसर जितेन्द्र सिंह, नरेन्द्र कुमार, यतेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह(डीएम), उनके सुपुत्र का पगड़ी बांध कर पटुका पहनाकर व श्रीराधाकृष्ण तस्वीर देकर जोरदार स्वागत किया।