Loading...

सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्राम गौरव खेल महोत्सव का भव्य समापन

Gargachary Times 21 January 2026, 20:34 179 views
Mathura
सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्राम गौरव खेल महोत्सव का भव्य समापन
फरह। पिपरौठ गांव में हुआ। दो दिनों तक चले इस महोत्सव में ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपनी खेल भावना और उत्साह दिखाया। समापन समारोह में कबड्डी और रस्साकसी प्रतियोगिताएं हुईं, जिन्होंने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शिवालिक स्कूल और माँ कृष्णा पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिसमें शिवालिक स्कूल विजेता बना। विधायक प्रतिनिधि सुरेश तरकर ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की और भविष्य में सहयोग का भरोसा दिलाया। विक्रम सिंह एडवोकेट ने युवाओं को खेलों में करियर बनाने के अवसरों के बारे में बताया। सूर्या फाउंडेशन के ब्रज क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा ने बताया कि दो दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में वॉलीबाल, सूर्य नमस्कार, दौड़, खो-खो, रस्साकसी और कबड्डी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। रैफरी की भूमिका राहुल सिकरवार और विवेक कुमार ने निभाई। आयोजन में राजकुमार झा, भगवतस्वरूप, हितेश, योगेंद्र सिंह और कई अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। विजेता टीम को 5100, ट्रॉफी और मेडल, जबकि उपविजेता टीम को 2100, ट्रॉफी और मेडल दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राकेश सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान, जोगेंद्र सिंह, अमित कुमार बलवीर सिंह, हेमसिंह, मुनेश चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य ,पोहप सिंह, महावीर सिंह, हरिश्चन्द्र, दक्खो सिंह सहित हजारों ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
Follow Samachar24