कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की शान बनेंगी उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियां
Gargachary Times
21 January 2026, 20:35
114 views
Lucknow
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के गहत गठित स्वयं सहायता समूहो से जुड़कर कार्य करने वाली उत्तरप्रदेश की 14 लखपति दीदियों एवं उनके सहयोगियों द्वारा 26 जनवरी 2026 को गणतन्त्र दिवस पर कर्त्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड मे प्रतिभाग किया जाएगा।इन दीदियों को उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग लखनऊ से 23 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक श्रीमती दीपा रंजन ने बताया कि
यह दीदियां दिल्ली मे परेड देखने से पहले मा0 मंत्री ग्रामीण विकास मन्त्रालय (भारत सरकार) श्री शिव राज सिंह चौहान जी के नई दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम मे भी शामिल होंगी, जिसमे वह सबसे भेंट करेंगे।सभी दीदियो को अन्य राज्यों की दीदियों के साथ दिल्ली भ्रमण भी 27 जनवरी को कराया जाएगा।
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड- (26जनवरी 2025) के अवसर पर उत्तर प्रदेश की 14 दीदियों को विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की दीदियों को आमंत्रित किये जाने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मा0 प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए, आभार व्यक्त किया है । कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए समूह की दीदियों को आमंत्रित किया जाना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन दीदियों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का विचार रहता है कि गरीब से गरीब व्यक्ति राष्ट्रीय पर्व में देश की राजधानी में आमंत्रित हों। कहा कि सरकार गरीबी के दर्द को जानती है। गरीबी के दर्द को जानने के कारण ही गरीबों का दर्द दूर करने में सफल हुयी है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सम्बन्धित जिलों की चयनित दीदियों से समन्वय बनाकर उन्हें समय से दिल्ली भेजने व वापस लाने आदि आवश्यक व्यवस्थाएं निर्देशानुसार सुनिश्चित करें।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 लखपति दीदियों मे गोरखपुर की मन्शा देवी, (गतिविधि- ई- रिक्शा उद्यम एवं ई - रिक्शा ट्रेनर,) व श्रीमती राजकुमारी देवी (गतिविधि- पशुपालन - श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संघ से सम्बद्ध), झांसी की प्रवेश कुमारी(गतिविधि- पशु आहार उत्पादन इकाई), बिजनौर की रितु देवी, ( गतिविधि_- विदुर कैफे संचालन) व
सुमन देवी ( प्रेरणा कैफे)कौशाम्बी की श्रीमती सरिता देवी(ई - रिक्सा आधारित उद्यम, सेफ मोबिलिटी परियोजना), अलीगढ़ की ऋतु शर्मा( मशाला निर्माण एवं बिक्री), चित्रकूट की श्रीमती निर्मला देवी( दुग्ध व्यवसाय, बुन्देलखण्ड मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी से सम्बद्ध), इटावा की मन्त्रवती शाक्य( उन्नत कृषि) व विजेता गोयल( ब्यूटी पार्लर, जन सुविधा केन्द्र आदि), सम्भल की अनुपमा सिह( गोआधारित उत्पाद व अन्य कार्य) व मोनिका ( सौन्दर्य प्रसाधन निर्माण) रायबरेली की गुड़िया देवी ( दुग्ध व्यवसाय), तथा देवरिया की आशा( प्रेरणा कैण्टीन), हैं जो 23 जनवरी को दिल्ली के लिए लखनऊ से प्रस्थान करेंगी।