Loading...

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

Gargachary Times 21 January 2026, 20:40 240 views
Mathura
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर
मथुरा में मांट क्षेत्र में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया है इस दौरान, मांट टोल पर एक कैंप लगाकर सड़क सुरक्षा अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। क्षेत्राधिकार ट्रैफिक आशीष शर्मा व मांट तहसीलदार बृजेश कुमार के द्वारा वाहन चालकों सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में अवगत कराया गया,और उनसे कहा कि वाहन चलाते समय शराब इत्यादि का सेवन न करें और वाहन धीमे चलाए,वाहन चलाते समय सीट बेल्ट हेलमेट आदि का प्रयोग करें। वही उनके द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। इस दौरान मांट टोल प्रभारी और मांट इंस्पेक्टर एवं रिंकू सिंह लेखपाल मौजूद रहे।
Follow Samachar24