Loading...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में समस्त नायिक अधिकारीगण के समीक्षा बैठक सम्पन्न

Gargachary Times 21 January 2026, 20:40 117 views
Agra
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में समस्त नायिक अधिकारीगण के समीक्षा बैठक सम्पन्न
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में जनपद आगरा में राष्ट्रीय के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 चलाया जा रहा है, जिसके परिपेक्ष में आज माननीय जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा महोदय की अध्यक्षता में समस्त नायिक अधिकारीगण (सिविल जज सीनियर डिवीजन/जूनियर डिवीजन स्तर के अधिकारीगण के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने के लिए समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपस्थित नायिक अधिकारीगण को यह निर्देशित किया गया कि राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 को सफल बनाए जाने के लिए अधिक से अधिक मध्यस्थता हेतु पत्रावालियों को संदर्भित करें। डॉ दिव्यानंद द्विवेदी अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह बताया गया कि पूर्व वर्ष में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान चलाया गया था जिसमें ऐसे मामले चिन्हित किये गए थे जो कि सुलह वार्ता से निस्तारण हो सके। जो कि बहुत अधिक संख्या में वादों का निस्तारण सुलह वार्ता के माध्यम से किया गया था और राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सफल रहा। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुनः राष्ट्र के लिए मतदाता अभियान 2.0 चलाया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर मध्यस्थ के लिए संदर्भित किया जा रहा है। डॉ दिव्यानंद द्विवेदी अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा जनपद आगरा की प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी आग्रह किया गया है कि इस राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान,2.0 का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किए जाने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें, जिससे आम जनता के चल रहे मामलों का निस्तारण सुलह वार्ता के माध्यम से निस्तारण हो सके।
Follow Samachar24