Loading...

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण

Gargachary Times 21 January 2026, 20:41 280 views
Firozabad
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड शिकोहाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला महुआ, उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर, प्राथमिक विद्यालय धौरऊ हिम्मतपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरऊ हिम्मतपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाई गयी कमियों के दृष्टिगत प्राथमिक विद्यालय नगला महुआ के समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस निर्गत स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये जाने के आदेश निर्गत किया गया है। अधोहस्ताक्षरी के द्वारा निरीक्षण में प्र०अ०/स०अ० को विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बढ़ाये जाने, समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था किये जाने के निर्देश के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही दिनांक 24 जनवरी, 2026 से आयोजित होने वाली द्वितीय सत्र परीक्षा एवं डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के माध्यम से निपुण आंकलन के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये।
Follow Samachar24