आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केन्द्र फिरोजाबाद पर समापन
Gargachary Times
21 January 2026, 20:43
217 views
Firozabad
फिरोजाबाद 21 जनवरी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय फिरोजाबाद श्री आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण हेतु जनपद स्तर पर तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण का आज ब्लॉक संसाधन केंद्र फिरोज़ाबाद पर समापन हो गया। उक्त प्रशिक्षण मुख्यतः शारदा एप और आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर आधारित रहा। उक्त प्रशिक्षण में जनपद के समस्त नव चयनित एआरपी तथा नोडल ने बड़ी ही गहनता के साथ उक्त प्रशिक्षण को प्राप्त किया। श्री रूद्र नारायण शुक्ल जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता व डायट प्रवक्ता श्रीमती लोहिता सिंह ने बताया कि संकेतो के साथ यदि बच्चों को सिखाया जाए तो वे जल्दी सीख जाएंगे, छोटे-छोटे बच्चों को अंग्रेजी खेल-खेल में कैसे सिखाएं इसके साथ ही डायट के ही प्रवक्ता श्री प्रदीप कुमार, ने बताया की बच्चों को आनंदमई वातावरण में जोड़, घटाओ किस प्रकार से सिखाया जाए। संदर्भ दाता राजेंद्र कुमार ने उक्त प्रशिक्षण की बारीकियां से अवगत कराया। प्रशिक्षण के अंत में समस्त प्रतिभागियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए और कहा कि आप सभी लोगो ने उक्त प्रशिक्षण को भली प्रकार से प्राप्त कर लिया है और अब आप सभी लोग अपने-अपने विकास खण्डों में भली प्रकार से अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।