बी. पैक्स पर हुआ किसान सभा का आयोजन, रासायनिक खाद का वैकल्पिक उर्वरक नैनो उर्वरक
Gargachary Times
4 August 2025, 21:20
83 views
Mathura
मथुरा। बी. पैक्स चौमुंहा जनपद मथुरा पर किसान सभा का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि यतेन्द्र कुमार तेवतिया, राज्य विपणन प्रबंधक राज्य कार्यालय लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आरके नायक, उप महाप्रबंधक राज्य कार्यालय लखनऊ रहे। उप क्षेत्र प्रबंधक इफको मथुरा द्वारा कार्यक्रम में आए सभी पदाधिकारी व किसान का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट तिथि डॉ. आरके नायक द्वारा सभी किसान भाइयों को रासायनिक खाद के वैकल्पिक उर्वरक नैनो खाद के विषय में जागरूक किया गया। जिसमें इफको नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी एवं तरल सागरिका के विषय में संपूर्ण जानकारी प्रदान की उनके द्वारा सभी किसानों को बताया गया कि दानेदार खाद के स्थान पर वैकल्पिक रूप से इफको के नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाए। जिससे जो दानेदार खाद से मृदा की उर्वरा शक्ति घटती जा रही है। साथी पर्यावरण भी खराब होता जा रहा है। उसको सुरक्षित किया जा सकता है एवं खेत की मिट्टी खराब हो रही है, उसको भी बचाया जा सकता है। साथी उनके द्वारा सभी किसानों को नैनो उर्वरक प्रयोग करने पर जोर दिया गया। जा रहा है वह भी सुधरेगा। साथी किसानों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह नैनो खाद का प्रयोग अवश्य करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील कृषकों द्वारा भी नैनो उर्वरकों के प्रयोग से प्राप्त लाभ के विषय में उनके द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि राज्य विपणन प्रबंधक इफको लखनऊ द्वारा सभी किसानों को मार्गदर्शन करते हुए रासायनिक खाद को कम करके नैनो उर्वरकों के प्रयोग करने की अपील की गई। साथी वहां उपस्थित सभी किसानों के खेती प्रणाली से संबंधित सवालों के उत्तर उनके द्वारा दिए गए। कार्यक्रम में बी पैक्स चौमुंहा सचिव प्रताप सिंह, आंकिक, टीटू एवं इफको एमडीई कुलदीप चतुर्वेदी, एसएफए हॉटस्पॉट दुर्ग पाल की उपस्थिति प्रार्थनीय रही। कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 कसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।