राधा कुंड चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गाँव में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
Gargachary Times
21 January 2026, 20:45
126 views
Mathura
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित चौकी राधा कुंड से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें एक 25 वर्षीय युवक का सब उसी के खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला ,
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम सुमित बताया जा रहा है स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व इसी बात को लेकर पड़ोसी से झगड़ा होने के उपरांत संभ्रांत लोगों के द्वारा कराई जा रहे राजीनामा को लेकर युवक नाखुश नजर आ रहा था और परिवार वालों को बार-बार राजीनामा करने पर करने की धमकी युवक के द्वारा दी जा रही थी जिसके चलते आज 21 जनवरी को पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों ने युवक का सब खेत में पड़ा देगा और उसकी सूचना युवक के परिजनों को दी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों मैं हाहाकार बच गया और इस घटना की सूचना उनके द्वारा राधा कुंड पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी और घटना की जांच में जुट गई है फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही भी शुरू कर दी है मामले की गंभीरता को देखते हुए गोवर्धन थाना इंचार्ज भगवत सिंह ने राधा कुंड चौकी इंचार्ज रजत दुबे को मौके पर तैनात कर दिया है. युवक की मृत्यु के बाद से गाँव में मातम पसरा हुआ है और गांव में तरह तरह की चर्चा व्याप्त हैँ.वहीं मृतक के परिजनों का रो रो के बुरा हाल है