Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा थाना मटसेना का किया वार्षिक निरीक्षण

Gargachary Times 21 January 2026, 20:46 253 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा थाना मटसेना का किया वार्षिक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जनसुनवाई केन्द्र का जीर्णोद्धार कराए जाने के उपरान्त उसका उद्घाटन किया गया साथ ही थाना मटसेना परिसर में स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया गया । वार्षिक निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जनसुनवाई रजिस्टर, यूपी कॉप ऐप, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल एवं महिला हेल्पडेस्क पर महिलाओं से सम्बन्धित प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण की गहन समीक्षा की गई तथा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसी क्रम में महोदय द्वारा अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को चेक किया गया तथा मालखाने का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों, जिलाबदर अपराधियों, एनडीपीएस एक्ट, अवैध शराब एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर में उपलब्ध समस्त शस्त्रों का निरीक्षण किया गया एवं उनके सुरक्षित संचालन व रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर महिला सुरक्षा एवं सहायता से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन एवं मधुर व्यवहार किया जाए तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, रीडर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद, थाना प्रभारी मटसेना व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे । निरीक्षण के पश्चात महोदय द्वारा ग्राम चौकीदारों को टॉर्च वितरित की गईं साथ ही मिशन शक्ति हेल्पडेस्क के उत्कृष्ट रख-रखाव, कार्य के प्रति समर्पण एवं बेहतर जानकारी के लिए उ0नि0 शालू, महिला आरक्षी 136 नीतू एवं महिला आरक्षी 163 सुषमा को ₹500-₹500 का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
Follow Samachar24