थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त सचिन को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
21 January 2026, 20:47
124 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में महिला संबंधित अपराधों में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना बसई मौहम्मदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2026 धारा 74/351(2) बीएनएस व 9एम/10 पॉक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त सचिन पुत्र सरनाम निवासी नीलकण्ठ कॉलोनी सोफीपुर थाना बसई मौहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद को सोफीपुर दरगाह को जाने वाले रास्ते पर वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।