ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत एक 03 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को मात्र 01 घंटे में खोजकर किया माता पिता के सुपुर्द
Gargachary Times
21 January 2026, 20:50
98 views
Firozabad
मित कुमार पुत्र राम खिलाड़ी निवासी गली नंबर 12 सविता नगर कोटला रोड थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद द्वारा थाना उत्तर पर सूचना दी कि आवेदक का 03 वर्षीय भांजा घर के सामने से खेलते हुए गुम हो गया है ।
बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना उत्तर मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चे को सूचना मिलने के मात्र 01 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा फिरोजाबाद पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया ।