Loading...

राधा प्रसाद देव जू महाराज को किया वैश्य शिरोमणि उपाधि से अलंकृत

Gargachary Times 22 January 2026, 21:27 8 views
Dharam
राधा प्रसाद देव जू महाराज को किया वैश्य शिरोमणि उपाधि से अलंकृत
वृंदावन । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की एक बैठक बुधवार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता की अध्यक्षता में मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित बसेरा ब्रजभूमि होटल में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ हरिदासीय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य राधा प्रसाद देव जू महाराज द्वारा ठाकुर बांके बिहारी लाल के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बेस्ट समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर एकजुट करना है। परिषद के द्वारा लगातार समाज को एकजुट करने के लिए अनेकों बैठक का आयोजन किया जाता है। आज इस बैठक में पूज्य गुरुदेव को जन्मदिवस की बधाई देते हुए महाराज श्री का पूजन अर्चन एवं अभिनंदन किया हैं से परिषद के द्वारा महाराज श्री को वैश्य शिरोमणि की उपाधि से अलंकृत किया है। वही बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने बताया कि समाज सेवा में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करने वाले तथा सरकार के खजाने में राजस्व देने वाले व्यापारी बंधुओ निगमों में व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों में मनोनीत किये जाए बसेरा ग्रुप के चेयरमैन राम किशन अग्रवाल ने बताया कि हरिदासीय पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जी महाराज गौसेवी एवं संत सेवी संत हैं। पूज्य महाराज श्री ब्रज के एकमात्र ऐसे संत है, जो ब्रज के होते हुए भी ब्रज में ही संत सेवाओं का निर्माण कर रहे हैं। आज उनको वैश्य शिरोमणि उपाधि से अलंकृत कर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। बैठक में आलोक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नरेश माहेश्वरी, हरिओम अग्रवाल, कमल किशोर वार्ष्णेय, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, राम शंकर गुप्ता, अनूप गुप्ता, राजीव गुप्ता, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, शीतल अग्रवाल, कविता रस्तोगी, अजय मित्तल, विवेक गुप्ता, मनीष अग्रवाल, शिवकुमार गर्ग, सुधीर गुप्ता, अरविंद गुप्ता, हेमलता अग्रवाल, मनोज गुप्ता, आनंद गुप्ता, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24