Loading...

खाद्य विभाग और औषधि प्रशासन ने कैंप लगाकर लाइसेंस बनाए

Gargachary Times 22 January 2026, 21:28 122 views
Mathura
खाद्य विभाग और औषधि प्रशासन ने कैंप लगाकर लाइसेंस बनाए
वृंदावन । नगर के चुंगी चौराहे स्थित गांधी पार्क के समीप नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल वृंदावन के द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें दुकानदार एवं ढकेलवालो के लिए लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था की गई। जिसमें दुकानदारों के लिए उचित शुल्क एवं ढकेलवालों के लिए नि:शुल्क लाइसेंस की प्रक्रिया की गई। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने बताया कि नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल हमेशा ही व्यापारियों के हितों में कार्यरत रहता है। जिसमें लगातार व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाते है। आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के द्वारा व्यापारियों के लिए लाइसेंस बनाने का कैंप लगाया गया है। जिसमें नगर के व्यापारी बड़ी संख्या में आकर अपने प्रतिष्ठानों के लाइसेंस बनवा रहे है। वही उन्होंने बताया कि इस कैंप में अधिकतर छोटे व्यापारी लाभ ले रहे है। वही नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल ने बताया कि इस कैंप में छोटे व्यापारी जैसे कि ढकेल, खोमचे और फास्ट फूड की दुकान करने वाले लोग अपने लाइसेंस के लिए संपर्क कर रहे है। वही उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के अधिकारियों के सामने हमारे द्वारा एक मुद्दा मुख्य रूप से रखा गया है। अधिकतर देखा जाता है कि विभाग के द्वारा व्यापारियों पर तो कार्यवाही की जाती है लेकिन ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है। खाद्य विभाग के फूड सेफ्टी मैनेजर कृष्ण कुमार तोमर ने बताया कि आज वृंदावन के चुंगी चौराहे पर व्यापारियों भाइयों के लिए कैंप लगाया गया है। जिसमें व्यापारी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। करीब 100 से अधिक दुकानदार और ढकेल खोमचे वालों ने लाइसेंस अपलाई किए है। इस मौके पर फूड सेफ्टी ऑफिसर रीना शर्मा, दीपक, मिथुन, रीना व्यापार मंडल के महामंत्री लक्ष्मी नारायण दीक्षित, बृजेश गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय, उमेश दुबे, कोषाध्यक्ष ऋतिक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा, आशीष ठाकुर, शोभित वार्ष्णेय, हेमंत सैनी आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24