उड़ान महोत्सव: दर्जनों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
Gargachary Times
22 January 2026, 21:32
126 views
Mathura
गोवर्धन -कस्बे के श्री बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन में आयोजित हो रहे उड़ान महोत्सव के द्वितीय दिवस में खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ परम संत बाबा दीनबंधु दास जी महाराज एवं सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह तथा प्रसिद्ध भागवत वक्ता आचार्य पूर्ण प्रकाश कौशिक जी महाराज, श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ आदि के द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं मां शारदे को माल्यार्पण करके किया गया।सी ओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सर्वांगीण विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालय द्वारा आयोजित हो रही खेल प्रतियोगिताएं बालकों को एक नई दिशा देगी। बालक बालिकाओं के 400 मीटर और 800 मी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें क्रम से बालिका वर्ग में 800 मी में प्रथम स्थान ऋचा सिंह ,द्वितीय स्थान प्रियंका सिंह और तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया।वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान हेमंत, द्वितीय स्थान अनंत सिंह एवं तृतीय स्थान कैलाश ने प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अवनी, द्वितीय स्थान ऋचा सिंह और तृतीय स्थान रोशनी ने प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवांश सिंह, द्वितीय स्थान जतिन कुंतल और तृतीय स्थान हेमंत ने प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार 24 तारीख के समापन समारोह में प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ धीरज कौशिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ कृष्णा कुशवाह, पीटीआई मोनू चौधरी, डॉ जयप्रकाश सिंह, डॉ रेखा शर्मा ,डॉ धर्मराज, डॉ आशीष सिंह, डॉ अतुल कुमार, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ जसवीर सिंह, डॉ एस वी गौतम, डॉ विमलेश सिकरवार, डॉ नवीन पाल ,डॉ कैलाश चंद, डॉ शकील अहमद, डॉ यशपाल धनगर, डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ भूपेंद्र सिसोदिया, डॉ अनूप कुमार अग्रवाल, डॉ उमाकुमारी, डॉ ए सी छोंकर, डॉ मुक्ति दुहन, डॉ दिनेश तेवतिया, डॉ प्रीति वर्मा, डॉ अरुण कुमार वर्मा ,डॉ सुमन बघेल ,डॉ प्रसून पांडे, डॉ राधा शर्मा, डॉ राहुल सोरोत, डॉ चंद्रशेखर शर्मा, डॉ राघव खंडेलवाल ,डॉ गंगा, डॉ प्रिया, राहुल अटोरिया, पीयूष कौशिक पूजा चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।