Loading...

अखिलेश यादव पर बरसे संत राघवेंद्र आचार्य,वादाखिलाफी और ब्राह्मणों की दक्षिणा न देने का लगाया आरोप

Gargachary Times 22 January 2026, 21:33 85 views
Mathura
अखिलेश यादव पर बरसे संत राघवेंद्र आचार्य,वादाखिलाफी और ब्राह्मणों की दक्षिणा न देने का लगाया आरोप
वृंदावन। मोहिनी नगर स्थित श्री बैकुंठ धाम के संस्थापक और संत राघवेंद्र आचार्य महाराज ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। संत ने पूर्व मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी और धार्मिक अनुष्ठानों की दक्षिणा न देने के गम्भीर आरोप लगाए हैं। संत राघवेंद्र आचार्य के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव ने वृंदावन में यदुवंश गोलोक हिंदी संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना का संकल्प लिया था। महाराज का कहना है कि इस संबंध में अखिलेश यादव ने कई बार आश्वासन दिया और शासन के मंत्रियों द्वारा पत्र भी जारी किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर आज तक कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने इसे ब्रज क्षेत्र और संस्कृत शिक्षा के साथ छलावा बताया है। आचार्य महाराज ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव की जीत के लिए उन्होंने विशेष पूजा, पाठ और यज्ञ का आयोजन किया था। इस अनुष्ठान में 108 ब्राह्मण सम्मिलित हुए थे। आरोप है कि अनुष्ठान संपन्न होने के इतने वर्षों बाद भी ब्राह्मणों की दक्षिणा का भुगतान नहीं किया गया है। संत ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि बार-बार आश्वासन के बावजूद हमारी सुनवाई नहीं हुई। यदि अखिलेश यादव इसी प्रकार संतों का अपमान करते रहे और अपने वादों से मुकरते रहे, तो 2027 में उनका सत्ता में आना असंभव होगा। उन्होंने आगे कहा कि संतों का श्राप और ब्राह्मणों का असंतोष समाजवादी पार्टी की राजनीति को भारी नुकसान पहुँचाएगा।
Follow Samachar24