मुख्य विकास अधिकारी के पर्यवेक्षण मे प्रधानमंत्री आवास सर्वे सत्यापन का कार्य निरंतर किया जा रहा
Gargachary Times
5 August 2025, 21:36
50 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन के मार्गदर्शन और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के पर्यवेक्षण में परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास सर्वे सत्यापन का कार्य निरंतर किया जा रहा है, अभी तक जनपद में प्रधानमंत्री सत्यापन सर्वे का कार्य 58.26 प्रतिशत हुआ है, जिसमे अरांव में 59.72 प्रतिशतख् एका में 43.80 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 66.34 प्रतिशत, जसराना में 80.40 प्रतिशत, खैरगढ़ में 69.32 प्रतिशत, मदनपुर में 55.65 प्रतिशत, नारखी में 48.94 प्रतिशत, शिकोहाबाद में 55.48 प्रतिशत, जबकि टूंडला में 53.80 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास सत्यापन सर्वे का कार्य हुआ है, नारखी और एका के खंड विकास अधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा सख्त चेतावनी जारी की गई है, कि आप प्रधानमंत्री आवास सर्वे के काम को शीघ्रता से पूर्ण करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
इसके लिए परियोजना निदेशक द्वारा लगातार बैठकें भी की जा रही हैं, परियोजना निदेशक द्वारा आज फिरोजाबाद सदर ब्लॉक में समीक्षा करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों व ए0डी0ओ0 को सख्त शब्दों में चेतावनी दी है, कि आप सब सर्वे के कार्य में कोई लापरवाही न करें, वरना शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।