Loading...

भारी माल वाहन गुजरेंगे उत्तरी बाईपास से, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

Gargachary Times 22 January 2026, 21:35 197 views
Agra
भारी माल वाहन गुजरेंगे उत्तरी बाईपास से, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न
आगरा महानगर में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए मंडलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई. उक्त बैठक में डीसीपी ट्रैफिक श्री सोनम कुमार, आरटीओ प्रवर्तन श्री अखिलेश द्विवेदी, NHAI PD संदीप यादव एवं यमुना एक्सप्रेस,आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे तथा SP ग्रामीण,मथुरा,ADCP हिमांशु गौरव,आलोक कुमार,ARTO आगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. उक्त बैठक में शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के उपायों पर विशेष गंभीर चर्चा की गई. यह ज्ञात हुआ कि अधिकांश वाहन अभी भी उत्तरी बाईपास का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तथा NHAI के रास्ते शहर के अंदर से जा रहे हैं जो उचित नहीं है. तथ्यों का अध्ययन करने पर यह प्रकरण में आया कि अधिकांश वाहन स्वामियों को वाहन चालकों को अभी ज्ञात ही नहीं है कि उत्तरी बाईपास पर चढ़कर वह लखनऊ,कानपुर, अलीगढ़ की तरफ जा सकते हैं लिहाजा निर्णय लिया गया कि NHAI के पदाधिकारी संबंधित उत्तरी बाईपास मोड़ से पूर्व न्यूनतम 5 किलोमीटर दूरी से रोड साइन, जिस पर स्पष्ट लिखा हो कि लखनऊ,कानपुर,अलीगढ़,हाथरस बाएँ से जाएँ,अंकित हो; इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो.वहां पर रोड साइन लगाए जाएँ तथा संबंधित टोल पर ही इस तरह के पंपलेट बटवाएं जिस पर आगे उत्तरी बाईपास की जानकारी अंकित हो.इसके अलावा यही कार्य कुबेरपुर कट पर भी किया जाए,जहां पर NHAI के रास्ते से फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले अथवा लखनऊ की तरफ से आगरा एक्सप्रेसवे से आने वाले चालकों को यह पता चल सके कि उनको शहर में नहीं प्रवेश करना है अपितु मथुरा या कहीं जाना है तो उत्तरी बाईपास के माध्यम से जाएँ, जिससे शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकती है. इसके अतिरिक्त चर्चा में यह संज्ञान में आया कि उत्तरी बाईपास के एंट्री पॉइंट पर वहां पर न्यूनतम संसाधन नहीं है जिसके लिए मंडल महोदय द्वारा NHAI के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आप वहां पर रोड साइन के साथ-साथ ब्लिंकर रंबल स्ट्रिप,सीसीटीवी कैमरा,कैट आई,लाइट 1 सप्ताह में लगवाकर कम्प्लीट कराएँ. बैठक में उपस्थित ADCP हिमांशु गौरव द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि चूँकि यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की धनराशि अधिक है,वाहन द्वारा 20 किलोमीटर की यात्रा करने मात्र से न्यूनतम 800 रूपये टोल वसूल किया जा रहा है जिसके कारण भी वाहन स्वामी उत्तरी बाईपास का प्रयोग करने से बच रहा है,ऐसे में मंडलायुक्त महोदय द्वारा यमुना एक्सप्रेस के अधिकारी को इस संबंध में समाधान के लिए निर्देशित किया गया कि इसको किलोमीटर के हिसाब से टोल चार्ज किया जाए, जल्दी से जल्दी अधिकतम एक माह के अंदर यह कार्य कर लिया जाए तथा तीसरा बिंदु यह बताया गया कि वाहन स्वामी को पुलिस,परिवहन विभाग,NHAI,यमुना एक्सप्रेस के अधिकारी कल मौके पर जाकर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करेंगे जिससे उत्तरी बाईपास का प्रयोग अधिकतम किया जा सके.
Follow Samachar24