राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के चंबल तटवर्ती गांव बसई घीयाराम में बुधवार सुबह एक बेटे ने अपनी मां की ईंट पत्थरों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी
Gargachary Times
22 January 2026, 21:36
135 views
Dholpur
जानकारी के मुताबिक युवक मानसिक रूप से डिस्टर्ब बताया जा रहा है जिसका पिछले 2 सालों से इलाज चल रहा है। घटना आज बुधवार सुबह 6:30 बजे की बताई जा रही है। आरोपी युवक अपनी मां पर ईट पत्थरों से लगातार बार करता रहा जब तक की उसकी जान नहीं निकल गई, घटना बसई गांव के बीच रास्ते की है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना राजाखेड़ा थाना पुलिस को दी। इसके बाद राजाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। मृतक महिला का नाम सोमवारी पत्नी स्वर्गीय किशन सिंह के रूप में हुई। मृतक महिला के दो बच्चे दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे सुरेंद्र की करीब 3 साल पहले मौत हो चुकी थी वहीं छोटा बेटा आरोपी संजय मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। जिसका 2 साल से इलाज चल रहा है।