फरह चौराहे पर शौच की दुर्गंध से लोगों को मुंह ढक कर निकलना पड़ रहा
Gargachary Times
22 January 2026, 21:40
80 views
Mathura
फरह। कस्बा के मुख्य चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। राहगीर खुले में पेशाब करते है,
नगर पंचायत फरह का चुनाव में नाली निर्माण ओर चौराहे की मुख्य की सफाई कराने के मुद्दे को लेकर चुनाव जीते लेकिन तीन साल से ज्यादा का समय निकल जाने के बाद भी, चौराहे पर शौचालय व्यवस्था नहीं है,फरह अंडर पास और परखम चौराहा जैसे व्यस्त चौराहे से दिन भर दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीण निकलते है, इसके अलावा,पंडित दीन दयाल रेलवे स्टेशन सहित, नगर पंचायत कार्यालय,पुलिस स्टेशन, विकास खंड कार्यालय के दिन भर अधिकारी ओर फरियादी निकलते है , लेकिन चौराहे सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण लोगों को अंडर पास के नजदीक खुले में शौच करते है। खुले में शौच करने कारण महिलाओं को शर्मिंदगी सहन करनी पड़ती है और राहगीरों को मुंह ढककर निकलना पड़ता है, दुकान दारो को दिन भर दुर्गंध सहन करनी पड़ती है।इससे स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है।
नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जल्द से जल्द शौचालय बनवाए जाएं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का समाधान कब तक करते हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष साल गिराम वटीया ने बताया के टेंडर हो चुका है जल्द ही।चौराहे पर शौचालय बना दिए जाएंगे लेकिन चौराहे से 100 मीटर दूरी पर हमारे काफी पुराने शौचालय बने हुए हैं लोग वहां तक जाने में परहेज करते हैं।