आगरा-मथुरा के बीच जाम की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों ने बॉर्डर पर चर्चा कर किया निरीक्षण
Gargachary Times
22 January 2026, 21:40
137 views
Mathura
फरह।उत्तरी बाईपास बनकर तैयार है, लेकिन जाम से मुक्ति नहीं मिली है। ट्रैफिक दबाव और प्रदूषण से लोगों को परेशानी हो रहे है।
आगरा-मथुरा के बीच बने उत्तरी बाईपास के निर्माण के बावजूद जाम की समस्या बनी हुई है, क्योंकि वाहन चालकों को उत्तरी बाईपास दिखाई नहीं देता है और दक्षिणी बाईपास से आने वाले वाहन चालक रैपुरा जाट अंडरपास से निकलकर आगरा जा रहे हैं। इस समस्या को हल करने के लिए आगरा-मथुरा और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें उत्तरी बाईपास के एंट्री पॉइंट पर रोड साइन, ब्लिंकर, रंबल स्ट्रिप, सीसीटीवी कैमरा, कैट आई, लाइट लगाने पर चर्चा हुई बाईपास पर वाहन चलने से आगरा-मथुरा में जाम की समस्या पूरी तरह से हल हो जाएगी?
आगरा-मथुरा बॉर्डर पर नेशनल हाईवे के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस, एआरटीओ, एसपी ट्रैफिक, एसपीसीओ आदि ने दक्षिणी और उत्तरी बाईपास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दोनों तरफ एक किमी दूर से विभिन्न शहरों के नाम लिखकर बोर्ड लगाए जाए, हाईवे पर पीली पट्टी लगाई जाए ताकि वाहनों की रफ्तार धीमी हो सके,हाईवे पर लाइटें चालू की जाएं,हाईवे से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी दी जाए, अधिकारियों ने मथुरा पुलिस के ट्रैफिक को भी उत्तरी बाईपास पर तैनात किया है।एसपी ट्रैफिक मनोज यादव ने बताया कि पोरी गांव पर बेरिकेटिंग की जाएगी ताकि जानवर हाइवे पर न आएं। शहरों के नाम लिखे बोर्ड और अन्य काम सात दिन में पूरे हो जाएंगे।इस मौके पर एसीपी राम प्रवेश गुप्ता, एसीपी हिमांशु गौरव, एसीपी आशीष शर्मा, पंकज कुमार ओर के मनोज यादव एसपी ट्रैफिक, आलोक अग्रवाल एआरटीओ आदि मौजूद सहित नेशनल हाईवे के अधिकारी मौजूद रहे।