जिला पंचायत अध्यक्ष ने नगला चिंता में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Gargachary Times
22 January 2026, 21:42
92 views
Mathura
मथुरा। जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने पंचायत निधि से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास आज नगला चिंता में आयोजित कार्यक्रम में किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का फूलों का बड़ा हार व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया और श्रीराधाकृष्ण की तस्वीर देकर सम्मान किया।
आयोजित कार्यक्रम में जिपंअ किशन चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों द्वारा बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। लोकार्पण और शिलान्यास में नाली निर्माण एवं इंटरलॉकिंग, सीसी, सड़क आदि निर्माण कार्य कराया जाना है। नगला चिंता क्षेत्र में यह लोकार्पण और शिलान्यास सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं मगोर्रा ग्राम पंचायत के लोगों और अपनों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे अपनी सेवा का अवसर प्रदान किया है। मेरा क्षेत्र पूर्व से बहुत पिछड़ा क्षेत्र रहा है, हर स्थिति में ब्रज के विकास के लिए कटिवद्ध हूं। गिर्राज जी का आशीर्वाद रहा तो पूरे एरिया में नाली नाला व सड़क पक्की ही दिखाई देंगी। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नानक चंद एंड पार्टी रूद्धावल नाथपुरा के गायकों ने अपनी प्रस्तुती देकर सभी को मदहोश कर दिया।
इस अवसर पर एलडीबी चेयरमैन गोवर्धन विजय सिंह, प्रधान सींगापट्टी वेदपाल, प्रधान मगोर्रा चंद्रपाल, मंडल अध्यक्ष मगोर्रा सतेंद्र चौधरी, सत्यवीर मास्टर, जगदीश कुंतल, देवेंद्र उर्फ कलुआ, महावीर पंडित, किशोर लम्बरदार, अमर पंडित सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से क्षेत्र में विकास की गंगा निरंतर प्रवाहित हो रही है।