Loading...

2 करोड़ 4 लाख रुपए की ठगी करने वाले 5 ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gargachary Times 22 January 2026, 21:44 239 views
Mathura
2 करोड़ 4 लाख रुपए की ठगी करने वाले 5 ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मथुरा की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने मथुरा की एक महिला को कॉल करके, खुद को सीबीआई व क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। और मनी लॉन्ड्रिंग में महिला के आधार कार्ड व सिम कार्ड इस्तेमाल होने की कहकर महिला के बैंक खातों की जांच करने के नाम पर उसे डिजिटल अरेस्ट किया, और बैंकों में जमा पैसे के लिए जांच की कहकर महिला को फर्जी नोटिस भी भेजा। इस दौरान ठगों ने महिला से 2 करोड़ 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। महिला को जब इस धोखाधड़ी बारे में पता चला तो उसने साइबर पुलिस को सूचना दी। साइबर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें एक महिला भी शामिल है, वही एक अभियुक्त अभी फरार है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास में जुटी हुई है । गिरफ्तार अभियुक्तों से 9 मोबाइल 9 सिम कार्ड ,9, एटीएम कार्ड तीन पैन कार्ड दो आधार कार्ड और 11 बैंक खातों का विवरण बरामद किया है।
Follow Samachar24