Loading...

मतदाता जागरुकता और लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर शपथ कार्यक्रमों का किया आयोजन

Gargachary Times 22 January 2026, 21:48 131 views
Firozabad
मतदाता जागरुकता और लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर शपथ कार्यक्रमों का किया आयोजन
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के कक्ष में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आगामी आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि इस अवसर पर मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा संबंधित बूथों पर शपथ दिलाई जाएगी, निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बीआरसी पर शपथ दिलाई जाएगी जबकि जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में शपथ समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, लोकतंत्र में सहभागिता बढ़ाने और मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष विशेष सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, पहली बार मतदाता बने युवाओं को औपचारिक रूप से फोटो पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, समाज के विभिन्न वर्गों के भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर मतदाताओं तथा अन्य विशेष श्रेणी के मतदाताओं को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित किया जाएगा, इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा भी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24