जन्म जयंती शताब्दी महोत्सव पर निकली भव्य 'मशाल यात्रा'
Gargachary Times
22 January 2026, 21:50
262 views
Agra
आगरा: युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की पावन जन्मभूमि आवल खेड़ा में आध्यात्मिक ऊर्जा का एक नया अध्याय जुड़ गया है। यहाँ पहली बार अत्यंत भव्य और दिव्य 'मशाल यात्रा' का आयोजन किया गया, जिसमें आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। त्रिवेणी संगम— अखंड ज्योति दीप शताब्दी वर्ष पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की साधना के 100 वर्ष, परम पूज्य गुरुदेव आध्यात्मिक का जन्मउत्सव व वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के शताब्दी जन्म जयंती महोत्सव के अवसर पर यह विशाल आयोजन किया गया। मशाल यात्रा का शुभारंभ युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की पावन जन्मभूमि से हुआ। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में मशालें लेकर निकले, पूरा क्षेत्र "गायत्री मंत्र" और गुरुदेव के जयकारों से गूंज उठा। पावन जन्मभूमि आवल खेड़ा में परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं द्वारा मशाल यात्रा भव्य स्वागत किया गया। कहीं फूलों की वर्षा हुई तो कहीं सुंदर और मनमोहक रंगोलियां बनाकर यात्रा का अभिनंदन किया गया।
इन प्रमुख स्थानों से गुजरी मशाल यात्रा यह मशाल यात्रा उन सभी स्थान पर पहुंची जहां गुरु जी गए मशाल यात्रा श्रद्धा के विभिन्न केंद्रों से होते हुए आगे बढ़ी आवल खेड़ा प्राचीन शिव मंदिर: पहुंची जहां युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने साधना की प्राचीन शिव मंदिर से मशाल यात्रा बरहन रोड पर छपको दादी: विभिन्न स्थानों पर होते हुए यात्रा में शामिल विशाल जन-समूह का उत्साह देखते ही बन रहा था। मशाल यात्रा का समापन आवल खेड़ा स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर पर हुआ।
भक्ति और संकल्प की मशाल
शताब्दी महोत्सव के दौरान उमड़े लाखों श्रद्धालुओं के बीच यह मशाल यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। इस भव्य मशाल यात्रा का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ परिचय के व्यवस्थापक जीतेंद्र द्विवेदी व दीनदयाल जी आदि गायत्री परिवार के अनुयायियों के द्वारा किया गया व्यवस्थापक जीतेंद्र द्विवेदी ने बताया कि यह मशाल यात्रा केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि परम पूज्य गुरुदेव के विचारों और ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प की मशाल है। इस दौरान यात्रा में शामिल हजारों लोगों ने युग परिवर्तन और समाज कल्याण का संकल्प लिया।