वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में " राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह " के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान
Gargachary Times
22 January 2026, 21:52
142 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के निर्देशन में दिनांक 01-01-2026 से 31-01-2026 तक “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 22-01-2026 को ज्ञानेश्वरी देवी इंटर कॉलेज, रसूलपुर में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में जागरूक किया गया।