जिलाअधिकारी रमेश रंजन के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालयो के उच्चीकरण का लगातार कार्य
Gargachary Times
5 August 2025, 21:41
48 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन के नेतृत्व में जनपद के प्राथमिक विद्यालयों के उच्चीकरण का लगातार कार्य किया जा रहा है, इन स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के समान ही उच्च स्तर की स्मार्ट कक्षाएं और बच्चों हेतु पठन-पाठन की सरलीकृत और तकनीकी संयुक्त सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जनपद के परिषदीय विद्यालयों को 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त किया गया है, इन विद्यालयों में जिलाधिकारी की पहल पर सभी बच्चों के बैठने हेतु कुर्सी-मेज उपलब्ध है, सभी विद्यालयों में लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है, साथ ही साथ बच्चों के खेलने हेतु खेल के मैदान, उनके सीखने हेतु उन्नत लैब स्थापित है, जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को यह भी निर्देशित किया है कि मध्यान भोजन के समय विद्यार्थियों को टाट-पट्टी पर न बिठाकर कुर्सी-मेज पर बैठाया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा है कि बच्चों के अध्ययन् के साथ-साथ बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होना उतना ही आवश्यक है, जितना कि उनको शिक्षित करना, जिलाधिकारी द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है, कि अब बच्चों में तार्किकता व समूहकिता का विकास हो, इसलिए बच्चों के अंदर की छिपी हुई प्रतिभा को भी निखारने हेतु विभ्न्नि प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भी इन विद्यालयों में कराए जा रहे हैं।
इन विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा विकासखंड शिकोहाबाद, उच्च प्राथमिक डाहिनी विकासखंड शिकोहाबाद, प्राथमिक विद्यालय कीढ़ौत विकासखंड अरांव, पी0एम0 श्री प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर रूधैनी विकासखंड अरांव, प्राथमिक विद्यालय जगमुदी विकासखंड अरांव, प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर कुतुबपुर विकासखंड जसराना, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर विकासखंड एका, प्राथमिक विद्यालय जाजपुर विकासखंड टूंडला प्रमुख है।