नेत्रहीन बच्चों व महिलाओं को वैज्ञानिकों ने बांटे कंबल
Gargachary Times
23 January 2026, 18:34
172 views
Mathura
फरह।भीषण ठंड के इस मौसम में मानवता की सेवा के उद्देश्य से वैज्ञानिकों ने विशेष राहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग कल्याण संस्थान पी.पी.टाउन ,फरह, में शुक्रवार को केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए । इस मौके केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र के निदेशक एम,के जेटली ने कहा कि बच्चों,दिव्यांगता शरीर की हो सकती है, मन या सपनों की नहीं। हमारे दिव्यांग भाई-बहन अपनी प्रतिभा से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं समाज सेवियों के सोशल मीडिया से हट कर जरूरतमंदों की समय के हिसाब से मदद करनी चाहिए
डॉ. मनोज कुमार सिंह
साइंसेटिक्स प्रेसिडेंट ने कहा कि
समाज इन बच्चों को कमजोर ना समझकर सामान्य बच्चों की तरह व्यवहार करने को प्रेरित किया जाना चाहिए।डॉ अरविंद कुमार,डॉ मुकेश भगत
प्रिंसिपल प्रधान वैज्ञानिक
कहा कि बच्चों आगे बढ़ाने में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। वह अपने बच्चों को किसी से कमजोर न समझें। इस कार्यक्रम का संचालन सुंदर सिंह एलआईसी एडवाइजर ने किया ओर कार्यक्रम स्कूल प्रधानाचार्य
नाज सहित स्कूल स्टाफ ओर समाज सेवी जितेंद्र चौधरी रोहताश सिंह प्रवीन कुमार मौजूद रहे।