Loading...

खरीफ की 10 मुख्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए भारत सरकार को भेजी गई संस्तुति

Gargachary Times 23 January 2026, 20:11 231 views
Lucknow
खरीफ की 10 मुख्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए भारत सरकार को भेजी गई संस्तुति
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में आज विधानभवन स्थित कक्ष संख्या 80 में खरीफ (2026-27) की मुख्य फसलों के मूल्यों की संस्तुति हेतु महत्वपूर्ण मूल्य परामर्शदात्री बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सहकारिता मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर तथा खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री श्री सतीश शर्मा की विशिष्ट उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी खरीफ सीजन के लिए किसानों के हित में विभिन्न फसलों के उचित मूल्यों का निर्धारण कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करना था। बैठक के दौरान खरीफ सीजन की कुल 10 प्रमुख फसलों के मूल्यों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसमें धान ग्रेड-ए, धान सामान्य, ज्वार, मक्का, उड़द, अरहर, मूंग, मूंगफली, सोयाबीन और तिल शामिल हैं। कृषि मंत्री द्वारा इन सभी फसलों के लिए प्रस्तावित मूल्यों की संस्तुति भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके। इस अवसर पर प्रमुख सचिव कृषि श्री रविंद्र, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजय कुमार शुक्ला और सचिव कृषि श्री इन्द्र विक्रम सिंह शामिल थे। इसके अतिरिक्त निदेशक कृषि श्री पंकज त्रिपाठी, निदेशक सांख्यिकी श्रीमती सुमिता सिंह सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में प्रतिभाग किया।
Follow Samachar24