सड़क किनारे खड़े 68 वाहनों के किए चालान, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत की गई कार्यवाही
Gargachary Times
23 January 2026, 20:11
158 views
Mathura
मथुरा में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। सड़कों पर होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सड़क सुरक्षा के नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है।
इसी दौरान मथुरा में सुश्री पूजा सिंह यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी, जिसमें उनके द्वारा 68 वाहनों के विरुद्ध अवैध पार्किंग के चालान किये गये, साथ ही वाहनों को गलत पार्क किये जाने से होने वाली दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में भी चालकों को जागरूक किया, तथा मार्ग पर सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित चलने के निर्देश दिये गये हैं।