Loading...

श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम ट्रस्ट द्वारा बसंत पंचमी पर भव्य फूल बंगला

Gargachary Times 23 January 2026, 20:12 168 views
Agra
श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम ट्रस्ट द्वारा बसंत पंचमी पर भव्य फूल बंगला
आगरा। ताजगंज के कटरा जोगीदास स्थित श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से बंसत पंचमी के अवसर पर भव्य फूल बंगला लाइटिंग से मंदिर को सजाया गया पीले फूलों से मंदिर की भव्य सजावट की गई अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया की मंदिर में पीताम्बरी (पीले) वस्त्रों और फूलों से बाबा श्याम का दिव्य श्रृंगार किया गया है, जिसकी झलक पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है लाइटिंग पीले फूलों से मंदिर को सजाया गया है। महंत पिंटू मिश्रा ने बताया बसंत पंचमी पर मंदिर पर खाटू नरेश का पीले फूलों से हुए श्रृंगार के भक्तो ने दर्शन किये। शाम को ताली कीर्तन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सचिव मयंक अग्रवाल , कृष्ण मुरारी अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अनूप अग्रवाल, प्रदीप राठौर, रुचिका गोयल, नम्रता अग्रवाल, बंटी ठाकुर,आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24