Loading...

ब्लैक आउट मॉक ड्रिल अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता व जिला आपदा विशेषज्ञ द्वारा की गई

Gargachary Times 23 January 2026, 20:13 158 views
Firozabad
ब्लैक आउट मॉक ड्रिल अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता व जिला आपदा विशेषज्ञ द्वारा की गई
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर जनपद में आयोजित ब्लैक आउट मॉक ड्रिल अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे/ उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा मोहन लाल गुप्ता व जिला आपदा विशेषज्ञ द्वारा की गई। जिसमें, आमजन को जागरूक करते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने के विषय में जानकारी प्रदान की गई। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर ब्लैक आउट की प्रक्रिया की गई, विद्युत आपूर्ति नियंत्रित की गई तथा, नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने, आग बुझाने, प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग द्वारा आग बुझाने के उपकरणों का प्रदर्शन किया गया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार के विषय में लोगों को जागरूक किया गया। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे/ उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा मोहन लाल गुप्ता ने कहा कि, मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को आपात परिस्थितियों के प्रति सजग करना तथा आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम, आपदा मित्र, नागरिक सुरक्षा विभाग, एन.सी.सी., एन.एस.एस., नेहरू युवा केंद्र एवं स्वयंसेवकों सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Follow Samachar24