बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में "राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह " केअंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान
Gargachary Times
23 January 2026, 20:14
81 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के निर्देशन में दिनांक 01-01-2026 से 31-01-2026 तक “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 23-01-2026 को यातायात प्रभारी मय पुलिस टीम व एनससीसी सदस्यों के चौकी सिविल लाइन तिराहा पर हैलमेट लगाकर आने जाने वाले दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल एवं बिना हैलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चालकों को भी हैलमेट का उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया । हैलमेट लगाकर चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को प्रोत्साहित किया गया साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु अवगत कराया गया । कृपया यातायात नियमों का पालन करें यह आपकी अपनी स्वंय की सुरक्षा के लिए है ।