Loading...

स्वामी श्री रामानन्दाचार्य जयन्ती महा महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

Gargachary Times 23 January 2026, 20:20 159 views
Dharam
स्वामी श्री रामानन्दाचार्य जयन्ती महा महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
मथुरा - गोवर्धन के दानघाटी मंदिर के निकट, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्री रामानंद आश्रम में श्रीमज्जगदगुरु नाभाद्वाराचार्य स्वामी श्री सुतीक्षण देवाचार्य जी महाराज (गुरुजी) की अध्यक्षता में 36 वां अनन्त श्री विभूषित जगद्‌गुरु स्वामी श्री रामानन्दाचार्य जयन्ती महा महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। आश्रम महंत राम अनुग्रह दास महाराज ने नाभाद्वाराचार्य स्वामी श्री सुतीक्षण देवाचार्य जी महाराज और अशोक दास नारायण महाराज का स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर सत्यम चतुर्वेदी, ऋषभ चतुर्वेदी एवं अन्य भक्तगण मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक संत श्री राम अनुग्रह दास महाराज ने बताया कि 23 जनवरी से 2 फरवरी 2026 पर्यन्त चलने वाले महोत्सव में जिसमें व्यास श्री उपेन्द्रनाथ शारत्री जी द्वारा रामायण पाठ किया जाएगा। श्री आदर्श रामलीला मण्डल (रजि.) वृन्दावन के तत्वावधान में व्यास पवनदेव चतुर्वेदी के निर्देशन में रामलीला की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे तक श्रीराम महायज्ञ, प्रातः 7.30 बजे से 12.30 बजे तक 51 श्री रामचरित मानस रामायण पाठ, दोप. 12.30 बजे से दोप. 1 बजे तक हनुमान चालीसा, गीतगोविन्द, दोप. 2 बजे से सांय 6 बजे तक रामलीला दर्शन, सांय 6.30 बजे से 8.30 बजे तक रासलीला दर्शन का आयोजन किया जाएगा। 2 फरवरी 2026, सोमवार को पूर्णाहूति यज्ञ के साथ सन्त ब्राह्मण भण्डारे से महोत्सव का समापन किया जाएगा।
Follow Samachar24