Loading...

अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से चालक समेत दो महिला श्रद्धालु घायल, एम्बुलेंस देरी से पहुंची, डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा घायल

Gargachary Times 24 January 2026, 18:55 203 views
Mathura
अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से चालक समेत दो महिला श्रद्धालु घायल, एम्बुलेंस देरी से पहुंची, डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा घायल
वृंदावन- वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रुक्मिणी बिहार इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रुक्मिणी बिहार गोल चक्कर के समीप एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक सहित उसमें सवार दो महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शी राहगीर मनीष के अनुसार, गोल चक्कर के पास ई-रिक्शा का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे वह पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता प्रदान की। हादसे में ई-रिक्शा चालक के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना तत्काल एम्बुलेंस सेवा को दी गई, लेकिन एम्बुलेंस करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल चालक दर्द से तड़पता रहा। बाद में एम्बुलेंस के माध्यम से चालक को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे में घायल दोनों महिला श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों की मदद से अन्य ई-रिक्शा के जरिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Follow Samachar24