Loading...

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ उड़ान महोत्सव का समापन समारोह

Gargachary Times 24 January 2026, 18:56 41 views
Mathura
भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ उड़ान महोत्सव का समापन समारोह
गोवर्धन - कस्बे के श्री बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन में चल रहे उड़ान महोत्सव के चतुर्थ दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार समापन समारोह मनाया गया। जिसका शुभारंभ तीर्थ आश्रम के महंत मकसूदन दास जी महाराज, श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ आदि ने सम्मिलित रूप से मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सरस्वती, वंदना गणेश वंदना के बाद घूमर,हरियाणवी नृत्य, कॉमेडी, भांगड़ा, कालबेलिया, पद्मावत,द्रोपती एक्ट, रंगीलो मारो ढोलना, ऑपरेशन सिंदूर, महारास और होली जैसे कार्यक्रमों ने धमाल मचा दिया। बच्चों ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति डी। समापन समारोह में विजययी छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार सौरभ गोस्वामी श्री तिलक सिंह इंटर कॉलेज राल ने प्राप्त किया। जिसे पुरस्कार स्वरूप गोल्ड मेडल और एक एलइडी टीवी प्रदान की गई। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार मोनिका यदुवंशी महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सौंख को प्रदान किया गया। जिसे एक स्मार्ट मोबाइल फोन प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार टाई हो गया जिसके लिए छात्र बंटी जोक कि श्री कृष्ण कमला देवी इंटर कॉलेज सहार का विद्यार्थी है और कुमकुम जो एम एन टी इंटर कॉलेज गिरधरपुर रोड मथुरा की छात्रा है को अलग-अलग रेंजर साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश बाबा, रिंकू सभासद, माधव सभासद, चंद्रभान चौधरी, नरसिंह चौधरी,रवि दीक्षित, अंकित शर्मा, तरुण सैनी,धीरज, दिलीप कौशिक, एस आई मनोज कुमार आदि अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत मकसूदन दास जी महाराज ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम एक ऊर्जा प्रदान करते हैं जिससे बालक ऊर्जावान होकर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्राध्यापक डॉ प्रसून पांडे बॉटनी की प्राध्यापिका डॉ राधा उपाध्याय और मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ धीरज कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ राज कपूर वर्मा,डॉ राहुल सोरोत,डॉ नवीन पाल, डॉ दिनेश चौधरी,डॉ विमलेश सिकरवार, डॉ प्रीति वर्मा, डॉ सुमन बघेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Follow Samachar24